Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने कई मामलों में जब्त हजारों लीेटर  अवैध देशी, अंग्रेजी शराब को  करवाया नष्ट

6 hours ago
पुलिस ने कई मामलों में जब्त हजारों लीेटर  अवैध देशी, अंग्रेजी शराब को  करवाया नष्ट


पुलिस ने कई मामलों में जब्त हजारों लीेटर  अवैध देशी, अंग्रेजी शराब को  करवाया नष्ट
बीकानेर। नापासर थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के 14 प्रकरणों में जब्त 4030.915 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी शराब एवं बीयर का विधिवत विनष्टीकरण किया। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) कविता पुनिया के नेतृत्व में की गई।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि वर्ष 2025 के कुल 14 आबकारी प्रकरणों में जब्त शराब को आबकारी विभाग की निस्तारण टीम की मौजूदगी में पांडरिया तलाई (नापासर) ले जाया गया। वहां जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर आबकारी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के अनुसार पूरी शराब को नष्ट कर मिट्टी में दबाया गया। कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।नष्ट की गई शराब में 12,667 पव्वे देशी शराब, 1,836 पव्वे, 156 हाफ पव्वे, 691 अंग्रेजी शराब की बोतलें तथा 161 बीयर की बोतलें शामिल थीं।कार्रवाई के दौरान संजीव कुमार पटवारी (जिला आबकारी अधिकारी, बीकानेर), प्रताप सिंह (सहायक आबकारी अधिकारी, बीकानेर), पुष्पेन्द्र सिंह (आबकारी निरीक्षक, वृत्त ग्रामीण) एवं भीमगिरी (आबकारी विभाग) मौजूद रहे। वहीं नापासर पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक कविता पुनिया (थानाधिकारी), सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार (टीम प्रभारी), हेड कांस्टेबल इमीचंद (मालखाना प्रभारी), कांस्टेबल चुन्नीलाल (मालखाना सहायक) तथा कांस्टेबल रेवतराम (वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी) ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: