Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने  युवक को   2.805 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया

Bansal sadi
2 weeks ago
पुलिस ने  युवक को   2.805 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया

 

पुलिस ने  युवक को   2.805 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया
बज्जू। बज्जू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बज्जू-बांगड़सर रोड से युवक को 2 किलो 805 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह भाटी ने बताया कि गश्त के दौरान बज्जू-बांगड़सर रोड पर संदिग्ध गतिविधि दिखी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहनराम बेटा हणुताराम विश्नोई, निवासी चक बांगड़सर ए माइनर, थाना बज्जू को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कपड़े की थैली में 2 किलो 805 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी मोहनराम को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में मोहनराम ने बताया कि उसने यह डोडा पोस्त देवकिशन बेटा करणाराम बिश्नोई, निवासी बज्जू से खरीदा था। पुलिस ने देवकिशन के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे जांच में शामिल किया है।
यह कार्रवाई थानाधिकारी चन्द्रजीतसिंह भाटी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई नेनूसिंह, कांस्टेबल अमित, हडमानराम और जोगेन्द्र शामिल थे। पुलिस अब इस मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: