Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दुकान से तेल के पीपे पार करने वाले नशेड़ी युवक को पुलिस ने  घर से  गिरफ्तार किया

6 hours ago
दुकान से तेल के पीपे पार करने वाले नशेड़ी युवक को पुलिस ने  घर से  गिरफ्तार किया

 

दुकान से तेल के पीपे पार करने वाले नशेड़ी युवक को पुलिस ने  घर से  गिरफ्तार किया
बीकानेर। बीकानेर शहर में चोरों का आंतक लगातार बढ़ रहा है पिछले काफी दिनों से दुकान से सामान लेकर फरार होने की घटना सामने आ रही है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर थी। इसी दौरान  गंगाशहर बाजार स्थित सुसवाणी जनरल स्टोर से दो टिन तेल ठग कर ले जाने वाले आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नत्थूसर गेट निवासी 22 वर्षीय वेदप्रकाश छंगाणी पुत्र लक्ष्मीकांत छंगाणी के रूप में हुई है। आरोपी ने बीजेपी नेता मोहन सुराणा के भाई की दुकान से दो टिन तेल की ठगी की थी।
मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक सांदु ने बताया कि वेदप्रकाश नशेड़ी व आदतन चोर है। उसके खिलाफ नयाशहर व कोटगेट थाने में एक-एक मुकदमा दुकान से गल्ला चुराने का है। ये दोनों वारदातें उसने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। वहीं वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया है कि उसके खिलाफ हरियाणा के फतेहाबाद में साईबर का मुकदमा भी दर्ज है। उसने पूर्व में अपना अकाउंट किराए पर दिया था। जिसमें किसी व्यक्ति ने अवैध राशि डलवाई थी।आरोपी दुकानों पर जाकर अलग अलग ब्रांड के तेल के टिन के भाव-मोल करता है। फिर बिल काटने का बोलकर तेल टिन स्कूटी पर रखवाने का बोलता है। मौका मिलते ही स्कूटी पर फरार हो जाता है। बाद में विवाह आदि कार्यक्रम में कम भाव में तेल बेच देता है। तेल चुराने के पीछे कारण उसकी तुरंत बिक्री है। सुसवाणी में भी इसी तरह ठगी की वारदात की गई। तेल के टिन के मोलभाव किए। दो टिन रखवाए, बिल काटने को कहा और दुकानदार के सामने ही रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचानकर अगली सुबह घर पर दबिश दी तो वह घर पर भी ही सोया मिला। पुलिस ने वारदात में काम ली गई उसकी स्कूटी जब्त कर ली। उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन व थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में एएसआई अशोक सांदु मय टीम ने यह सफलता हासिल की है। टीम में आसूचना अधिकारी कांस्टेबल रघुवीर सांदु शामिल थे। रघुवीर की मुख्य भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: