Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: नकल की सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख रु. का इनाम

rk
1 month ago
बीकानेर: नकल की सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख रु. का इनाम

बीकानेर: नकल की सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख रु. का इनाम
बीकानेर। एसआई भर्ती परीक्षा पांच और छह अप्रैल को दो पारियों में होगी। परीक्षा में नकल की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। प्रदेश में एसआई के 1015 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को होगी जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा दो पारियों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर तीन बज से शाम को पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नकल की आशंका को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं।

 प्रदेश के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने नकल की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने आदेश जारी किए हैं। बीकानेर में परीक्षा के लिए 48 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिन पर 15432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी रमेश देव और पुलिस विभाग के एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोला गया है। परीक्षा को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था वीके सिंह वीसी ले चुके हैं। पुलिस नकल गिरोह के लोगों पर नजर रखे हुए है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: