Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों की राह होगी आसान, पढ़ें ये खबर

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों की राह होगी आसान, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों की राह होगी आसान, पढ़ें ये खबर 

बीकानेर। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कार्यालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (कक्षा 8) परीक्षा 2027 और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) परीक्षा 2027 के संचालन को लेकर जो विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं उनमें छात्रहित को सबसे ऊपर रखा गया है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में इस बात पर जोर दिया गया है कि छोटे बच्चों को परीक्षा देने के लिए दूर न जाना पड़े। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, डाइट और सीबीईओ स्तर पर परीक्षा केंद्रों के गठन और ऑनलाइन मैपिंग के दौरान यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र की अधिकतम दूरी निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, जो कि सामान्यतः 4 किलोमीटर से अधिक न हो। इसके साथ ही स्थानीय भौगोलिक और भौतिक परिस्थितियों तथा सुरक्षा मानकों का पूरा आकलन करने के बाद ही केंद्रों का निर्धारण करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 4 किमी दूरी भी कम नहीं है मगर पहले जहां 6 से 10 किमी तक जाना पड़ता था उससे राहत मिलेगी। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 30 या उससे कम है उन्हें नजदीकी केंद्रों में मर्ज किया जाए और किसी भी स्थिति में एकल विद्यालय परीक्षा केंद्र न बनाए जाएं। साथ ही जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग द्वारा असुरक्षित या जीर्ण-शीर्ण घोषित किए गए भवनों को परीक्षा केंद्र की सूची से पूरी तरह बाहर रखा गया है ताकि नौनिहालों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। इन तमाम व्यवस्थाओं और मैपिंग से जुड़े प्रस्तावों को जिला परीक्षा संचालन समिति की अनिवार्य समीक्षा और अनुमोदन के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: