आज से नामांकन प्रक्रिया शुरु पहला पर्चा वार्ड 28 से महिला ने भरा पर्चा
आज से नामांकन प्रक्रिया शुरु पहला पर्चा वार्ड 28 से महिला ने भरा पर्चा
बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की लोकसूचना गुरुवार को जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन वार्ड संख्या 28 से पुष्पा देवी सेठिया ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि अब तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
वार्ड नम्बर 28 से पुष्पा देवी पत्नी शांति लाल सेठिया ने भरा पहला नामांकन नामांकन बी डी ए कार्यालय में सहायक आयुक्त कुनाल राहर को सौंपा गया।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक होगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर को होगा।
नामांकन पत्र प्रात: 10.30 से दोपहर 3 तीन बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।
कलेक्टरी परिसर में रहेगा मेला
नामांकन दाखिल करने वालों का बीकानेर के कलेक्टरी परिसर में ही मेला लगेगा। प्रशासन ने अलग अलग वार्डों के लिए अलग अलग जगह व्यवस्था की है, लेकिन ऐसे सभी ऑफिस कलेक्टरी परिसर में ही है। इससे एक जगह भीड़ होने के बजाय पूरे परिसर में अलग अलग जगह भीड़ होगी।
बीकानेर निगम के लिए ये व्यवस्था
नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 1 से 20 के लिए नाम निर्देशन पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय, वार्ड 21 से 35 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण के नए भवन, वार्ड 36 से 50 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण के पुराने भवन, वार्ड 51 से 65 के लिए तहसील कार्यालय तथा वार्ड 66 से 80 के लिए सहायक कलेक्टर (शहर) कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ