खुलासा न्यूज,बीकानेर। छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर शहर में आगामी 26 जून से भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में वृंदावन (रामकुटी) के सुप्रसिद्ध संत प्रहलाद महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। कलश यात्रा से होगा शुभारंभ आयोजक सुभाष कालेर(पुत्र स्व. सोहनलाल कालेर) ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 26 जून को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।
यह आयोजन जयपुर रोड स्थित महारानी किशोरी देवी स्कूल के सामने आयोजित किया जाएगा। 26 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक यह कथाा प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। सुबह 5 बजे प्रार्थना प्रवचन एवं प्रभात फेरी होगी। 3 जुलाई की सुबह पांच बजे से राम नाम जप होगा। आयोजक परिवार ने समस्त बीकानेर वासियों से इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ