Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर मंडल में 01 से 30 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0

Bansal
6 hours ago
बीकानेर मंडल में 01 से 30 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0


बीकानेर मंडल में 01 से 30 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0  
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान में सुविधा मिल सके।
इस अभियान के अंतर्गत 05 नवंबर 2026 को प्रात: 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, राजगढ़, सादुलपुर, रतनगढ़ एवं सरदारशहर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बीकानेर मंडल कार्यालय, बीकानेर में 02 नवंबर 2026 से 03 नवंबर 2026 तक तथा डीईओ, 03.11.2026 से 06.11.2026 तक,  बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 04 नवंबर 2026, हनुमानगढ़ में 10 नवंबर 2026, भिवानी में 12 नवंबर 2026, रतनगढ़-चूरू-श्रीगंगानगर-पलवल-हिसार में 13 नवंबर 2026, लोहारू में 16 नवंबर 2026, श्रीगंगानगर में 18 नवंबर 2026, रेलवे के ओपन लाइन कार्यालय में बीकानेर में 20 नवंबर 2026, सूरतगढ़ में 20 नवंबर 2026 तथा लालगढ़ स्टेशन पर 25 नवंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र  बनवाएं। इसके लिए पेंशन भुगतान आदेश , आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लाना आवश्यक है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।
रेलवे प्रशासन ने पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर: 90011-97008 एवं 90011-97615
रेलवे की पहल—डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं, पेंशन भुगतान को सुगम बनाएं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: