Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: शहर की सफाई के लिए नगर निगम का नया प्लान, लापरवाही की तो...

rk
6 hours ago
बीकानेर: शहर की सफाई के लिए नगर निगम का नया प्लान, लापरवाही की तो...

बीकानेर: शहर की सफाई के लिए नगर निगम का नया प्लान, लापरवाही की तो...
बीकानेर। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने नई कार्ययोजना तैयार की है। अब शहर के सभी 80 वार्डों में कचरा संग्रहण की पुख्ता मॉनिटरिंग होगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत अगले 10 दिनों में शहर के मुख्य स्थानों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

निगम की नई योजना के अनुसार अब प्रत्येक वार्ड में सुबह और शाम एक-एक ट्रिप ट्रैक्टर ट्रॉली का संचालन अनिवार्य कर दिया गया है। वार्ड जमादार को इन फेरों का भौतिक सत्यापन करना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर के 100 प्रतिशत घरों से कचरा एकत्रित हो। इसके साथ ही डम्पिंग यार्ड में कचरे का वजन किया जाएगा और क्षमता से कम वजन मिलने पर संबंधित जमादार व स्वच्छता निरीक्षक की जिम्मेदारी तय होगी। ऑटो टिपर और अन्य वाहनों की लॉगबुक अब वीटीएस रिपोर्ट के आधार पर तैयार होगी। डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण की गाड़ियां अब प्रतिदिन 4 से 5 घंटे (सुबह 7-10 और शाम 4-7 बजे) कार्य करेंगी। वहीं, जेसीबी और रोड स्वीपर को 8 घंटे चलाना अनिवार्य होगा। कर्मचारियों को दोनों पारियों में अपनी हाजिरी ऐप के माध्यम से ग्रुप फोटो के साथ दर्ज करनी होगी। डम्पिंग यार्ड में बंद पड़े कैमरों को 24 घंटे के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी 10 दिनों में 50-50 कर्मचारियों के दल बनाकर शहर के 40 से 50 मुख्य स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी । इसके अलावा, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जब्ती और शास्ति की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं । व्यावसायिक क्षेत्रों में “नाइट स्वीपिंग’ की योजना भी तैयार की जा रही है। नालियों की सफाई के बाद सिल्ट को सुखाने के बजाय उसे तुरंत उठवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गंदगी न फैले ।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: