Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी  से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे

rk
3 months ago
बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी  से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे


बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी  से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे
बीकानेर।  नोखा में  एक व्यापारी से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने व्यापारी से नकदी और कागजात से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
लखारा चौक स्थित श्री जगदम्बा ट्रेडर्स के मालिक ओमप्रकाश गोलछा ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वे अपनी दुकान से दिनभर की नकदी और जरूरी कागजात लेकर बाइक से अपने घर जोरावरपुरा जा रहे थे। थैले में लगभग 1 लाख 58 हजार 910 रुपए नकद और कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे।
गोलछा के अनुसार, जब वे संतोषी चौक के पास पहुंचे, तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया। बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त व्यापारी ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गलियों में तेजी से मुडक़र भाग निकले। इसके बाद व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नोखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: