Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नाबालिग बेटे व उसके दोस्तों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर खुर्दबुर्द कर डाले

rk
4 months ago
नाबालिग बेटे व उसके दोस्तों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर खुर्दबुर्द कर डाले

 

नाबालिग बेटे व उसके दोस्तों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर खुर्दबुर्द कर डाले
बीकानेर। शहर में घर के ही नाबालिग बेटे और उसके दोस्तों पर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर खुर्दबूर्द करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
परिवादिया सपना पुरी पत्नी दिनेश पुरी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पति कैंसर से पीडि़त थे और अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह उनकी देखभाल में व्यस्त रहती थीं। इसी दौरान उनके 17 वर्षीय पुत्र विवेक को उसके दोस्तों ने नशे का लालच देकर घर से गहने लाने के लिए उकसाया। आरोप है कि विवेक ने अलमारी का लॉकर तोडक़र घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
परिवादिया के अनुसार चोरी किए गए गहनों में सोने की चेन, बालियां, टोप्स, चूडिय़ां, रखड़ी, मूर्तियां तथा चांदी की पायल शामिल हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने अपने साथियों प्रदीप पुरी उर्फ गटिया, सुनील गहलोत उर्फ रेणिया और मुकेश भाटी के साथ मिलकर ये आभूषण बेच दिए।
महिला का कहना है कि उसने 16 सितंबर 2025 को नयाशहर थाने में शिकायत दी थी और बेटे व उसके एक साथी को पुलिस के सुपुर्द भी किया था, लेकिन दो दिन बाद उन्हें छोड़ दिया गया और अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि पिछले तीन महीनों से वह थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
परिवाद में महिला ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को उसके पति का निधन हो चुका है और घर में अब कोई कमाने वाला नहीं है। उसकी दो बेटियों की जिम्मेदारी भी उसी पर है। महिला ने एसपी से एफआईआर दर्ज कर चोरी हुए गहने बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: