Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में आज फिर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटो में तेज आंधी व ओलावृष्टि होने की संभावना

rk
1 week ago
बीकानेर में आज फिर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटो में तेज आंधी व ओलावृष्टि होने की संभावना


बीकानेर में आज फिर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटो में तेज आंधी व ओलावृष्टि होने की संभावना
 जयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार सुबह राजस्थान के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग ने  अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले तीन घंटे तक के लिए है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौडग़ढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान हल्के से मध्यम स्तर की बारिश तथा मेघगर्जन की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्र के कारण आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 4 जून से तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर. राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्ष3ोभ के सक्रिय होने से 4 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिर करवट लेगा। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के अनेक क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी।दैनिक वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जून को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं बीकानेर संभाग में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 7 जून को जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
हालांकि 8 और 9 जून से मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों, वाहन चालकों और आमजन से आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, जबकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी रहेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: