Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में आयोजित प्रांत विचार वर्ग में गूंजा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश

6 hours ago
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में आयोजित प्रांत विचार वर्ग में गूंजा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश
स्वदेशी विचारों से राष्ट्र निर्माण का महाअभियान
 
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में आयोजित प्रांत विचार वर्ग में गूंजा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश
 
बीकानेर, 31 जुलाई 2026 .स्वदेशी जागरण मंच–बीकानेर प्रांत एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "प्रांत विचार वर्ग" का सफल आयोजन शुक्रवार सायं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, उद्यमी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा स्वदेशी जागरण मंच के सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत, अभिनंदन एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक श्री अजय जी पत्की (राष्ट्रीय सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच) ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन तथा भारतीय उत्पादों के उपयोग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। यदि प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
 
उन्होंने भारतीय उद्योग, कृषि, तकनीक, नवाचार एवं स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि "लोकल को अपनाना ही राष्ट्रहित की सबसे बड़ी सेवा है।"
 
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ है तथा स्वदेशी को अपनाकर व्यापारी समाज देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सरल एवं उद्योग हितैषी नीतियां बनानी चाहिए, स्वदेशी उद्योगों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लागू करनी चाहिए तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। इससे "स्वदेशी अपनाओ" अभियान को स्थायी मजबूती मिलेगी और देश का औद्योगिक विकास नई गति प्राप्त करेगा।
 
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता एवं सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प ले, तो भारत आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्यमियों से स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को भी स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
 
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड ने बताया कि व्यापार मंडल लंबे समय से "स्वदेशी अपनाओ, स्वदेशी बढ़ाओ" की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में आयोजित बीकानेर ट्रेड एक्सपो में 240 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें से 60 स्टॉल विशेष रूप से स्वदेशी उत्पादों के लिए आरक्षित किए गए थे और सभी स्टॉल पूर्णतः बुक हुए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि स्वदेशी को वास्तविक बढ़ावा देना है तो स्वदेशी उत्पादों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल, विशेष रिटेल स्टोर तथा देशभर में नियमित स्वदेशी मेलों का आयोजन किया जाना चाहिए। ऐसे मेलों में स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान सरकार इस दिशा में पहल करती है तो बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ऐसे आयोजनों के लिए पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
 
कार्यक्रम के दौरान संदीप बुढ़ानिया ने चीन से प्रतिस्पर्धा करते हुए भारतीय स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने के उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए। जनक प्रसाद हर्ष ने भारतीय उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग एवं स्वदेशी को जन-आंदोलन बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं नरेंद्र खत्री ने प्रत्येक जिला मुख्यालय पर "स्वदेशी हेल्प डेस्क" स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे स्थानीय उद्यमियों एवं उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों से जोड़ने में सहायता मिल सके।
 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा राष्ट्रहित में स्वदेशी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम का सफल संचालन आदित्य बिश्नोई ने किया।
 
अंत में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विचार वर्ग समाज में राष्ट्रहित, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के प्रति सकारात्मक जागरूकता का वातावरण तैयार करते हैं।
 
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से राष्ट्रीय सह संयोजक श्री अजय जी पत्की, राष्ट्रीय संयोजक (कृषि प्रकोष्ठ) श्री भागीरथ जी चौधरी, प्रांत संयोजक (जोधपुर प्रांत) श्री प्रमोद जी पालीवाल, प्रांत सहसंयोजक श्री महेश जी श्रीमाली, राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री समुंदर सिंह, प्रांत कोष प्रमुख श्री परमेश जी अग्रवाल तथा बीकानेर महानगर संयोजक श्री आदित्य बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल, सचिव संजय जैन सांड, वेद प्रकाश अग्रवाल, इमरान राठौड़, सुशील कुमार यादव, जनक प्रसाद हर्ष, शांतिलाल कोचर, सत्य नारायण सिंगोदिया, संदीप बुढ़ानिया, किशन लोहिया, बजरंग लाल सेवग, प्रेम जोशी, मनोज सोलंकी सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने "स्वदेशी अपनाएं – राष्ट्र को समृद्ध बनाएं" का सामूहिक संदेश देते हुए स्वदेशी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पुनः दोहराया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: