Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: पीबीएम की मेडिसिन कैजुअल्टी अब इस जगह होगी शिफ्ट, सर्जरी का आउटडोर लगेगा यहां

rk
1 month ago
बीकानेर: पीबीएम की मेडिसिन कैजुअल्टी अब इस जगह होगी शिफ्ट, सर्जरी का आउटडोर लगेगा यहां

बीकानेर: पीबीएम की मेडिसिन कैजुअल्टी अब इस जगह होगी शिफ्ट होगी, सर्जरी का आउटडोर लगेगा यहां 

बीकानेर। नई मेडिसिन विंग शुरू होने के साथ ही अस्पताल के ढांचे में बड़ा फेरबदल होगा। मेडिसिन विभाग का पूरा सिस्टम एक ही जगह केंद्रित हो जाएगा और सर्जरी विभाग को मेन बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे मरीज को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिसिन विभाग की नई बिल्डिंग शुरू होने के साथ ही पुरानी मेडिसिन कैजुअल्टी को 16 नंबर ओपीडी में शिफ्ट करने की योजना है। वहां मेडिसिन ओपीडी के साथ ही कैजुअल्टी भी चलेगी। भर्ती लायक मरीजों को सीधे नई विंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

हालांकि नई विंग में भी कैजुअल्टी बनाई गई है, उसे फिलहाल डे केयर के रूप में चलाने की योजना है। नई विंग में जांच के लिए अलग से लैब, सोनोग्राफी, एक्स-रे आदि मशीनें लगाई जानी प्रस्तावित हैं। उसके बाद मरीजों को जांचों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। एक ही छत के नीचे उन्हें इलाज संबंधी हर तरह की सुविधा मिलेगी। नई बिल्डिंग एयर कूल्ड है। भीषण गर्मी को देखते हुए इसे शुरू करने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। इस संबंध में सोमवार को होने वाली कमेटी की बैठक में पूरी रूपरेखा तय की जाएगी। नई विंग के लिए एक मैट्रन, सुपरवाइजर, वार्ड इंचार्ज तय किए जाएंगे। पूरी बिल्डिंग की मेंटेनेंस का जिम्मा पीडब्ल्यूडी का होगा। इसलिए इनके प्रभारियों को भी मीटिंग में बुलाया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: