Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

तीसरी बार मिली मुख्य डाकघर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर करवाया खाली

rk
1 month ago
तीसरी बार मिली मुख्य डाकघर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर करवाया खाली


तीसरी बार मिली मुख्य डाकघर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर करवाया खाली
 बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हडक़ंप मच गया। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में संवेदनशील सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य डाकघर परिसर को खाली करा लिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डाकघर के मुख्य अधिकारी आरपी मीणा ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के डीजीपी के दौरे के चलते पुलिस प्रशासन अन्य व्यवस्थाओं में व्यस्त था, जिससे मौके पर पहुंचने में देरी हुई। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार मुख्य डाकघर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस जांच में दोनों ही बार ये धमकियां अफवाह साबित हुई थीं। अब तीसरी बार मिली धमकी ने डाकघर के अधिकारियों और कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से दफ्तर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: