खुलासा न्यूज,बीकानेर। मशीन ऑपरेटर के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। मामला बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में युवक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रिपोर्ट के अनुसार भरतपुर के रूपवास निवासी ओमकार ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया गया है कि उसका भाई दीपक जिसकी उम्र करीब 34 साल है। वो भाड़ला बीकमपुर मेंं मशीन ऑपरेटर का कार्य करता है। 6 सितंबर की रात को वह घर जाने की बात बोलकर निकला लेकिन वह नहीं आया। काफी समय तक नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। जिसके बाद 19 सितंबर को उसका भाई कंपनी पहुंचा तो जानकारी ली तो कंपनी के लोगों ने बताया कि उसका भाइ्र छह सितंबर को ही निकल गया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ