Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने गई बिजली कंपनी की टीम को  स्थानीय लोगों ने नहीं करने दिया काम

rk
1 month ago
विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने गई बिजली कंपनी की टीम को  स्थानीय लोगों ने नहीं करने दिया काम


विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने गई बिजली कंपनी की टीम को  स्थानीय लोगों ने नहीं करने दिया काम
 बीकानेर। शहर में कई बिजली कंपनी के टीम व अधिकारियों के साथ मारपीट, धक्कामुक्की की घटनाएं सामने आ रही है। बीकेईएसएल कंपनी शहर में पूरी बिजली देने के लिए तार, ट्रासफार्मर सहित कई चीजों को दुरुस्त करने में लगी रहती है लेकिन कई जगहों पर लोग उनके साथ मारपीट तक कर लेते है। ऐसी ही घटना शनिवार को सामने आई जब 45 डिग्री तापमान में बिजली कंपनी की टीम विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने पहुंची तो स्थानीय निवासियों ने काम नहीं करने दिया और टीम को बिना काम किये वापस भेज दिया।  मामला सुभाषपुरा क्षेत्र का है। जब विरोध हुआ तो कंपनी के कर्मचारियों को बिना काम किए वापस लौटना पड़ा। कंपनी ने प्रेस नोट जारी कर स्थानीय नेता श्याम सिंह हाड़ला पर लोगों को भडक़ाने का आरोप लगाया है।बीकेईएसएल कंपनी का कहना है कि टीम जनहित में सुभाषपुरा क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए गई थी। जिससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलती रहे। लेकिन स्थानीय नेता श्याम सिंह हाड़ला ने स्थानीय लोगों को भडक़ाने का प्रयास किया, जिससे कंपनी वहां ढीले तारों को बदलने, कटी सर्विस केबल की जगह नई केबल लगाने और टेम्पर्ट मीटर बदलने का काम शुरू नहीं कर पाई और वापस आ गई। कंपनी चाहती है इस साल गर्मियों अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिले। पुलिस स्थानीय लोगों को समझाएगी, इसके बाद वहां जनहित में नेटवर्क सुधारने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: