Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

स्व. रामेश्वरलाल डूडी की स्मृति में जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का 26 को होगा भव्य आगाज

Bansal
2 weeks ago
स्व. रामेश्वरलाल डूडी की स्मृति में जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का 26 को होगा भव्य आगाज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जाट समाज युवा खेलकूद समिति के तत्वावधान में आयोजित स्व. रामेश्वरलाल डूडी स्मृति जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें संस्करण का भव्य शुभारंभ 26 सितम्बर से शार्दूल क्लब क्रिकेट मैदान बीकानेर में होगा। प्रतियोगिता में लड़कों की 15 तथा लड़कियों की 4 टीमें भाग लेंगी।

 

 लड़कों के मुकाबले लीग एवं नॉकआउट आधार पर, जबकि लड़कियों के मुकाबले नॉकआउट आधार पर आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान सहित राज्य के बाहर से भी नेशनल स्तर के विभिन्न खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को उच्च स्तरीय एवं रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

 


प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी के कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर मालासी, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, नेशनल स्तर के क्रिकेटर वीरेंद्र भोबिया, बालकिशन नैन, कोजूराम जाट, मुकेश गोदारा, सौरभ झोरड, सुरेश चौधरी, अमित चौधरी, रमेश चौधरी सहित अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं को खेलों से जोडऩे और खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जाट समाज युवा खेलकूद समिति के प्रयासों की सराहना की।
समिति द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: