बीकानेर: व्यक्ति को गाड़ी में ले जाकर पीटा, झूठा वीडियो बनवाया
बीकानेर: व्यक्ति को गाड़ी में ले जाकर पीटा, झूठा वीडियो बनवाया
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के गोगड़ियावाला (भडल) गांव निवासी ने छह लोगों हुकमसिंह, नरपतसिंह, हड़मानसिंह, गुलाबसिंह, ईश्वरसिंह और उम्मेदसिंह के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जबरन झूठा वीडियो बनवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर की शाम आरोपी व्यक्ति को घूमने के बहाने गाड़ी में ले गए। रात में बीकमपुर रोड पर गाड़ी रोककर लाठियों और सरियों से उसके साथ मारपीट की गई।
आरोपियों ने नहर में फेंकने व जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल पर जबरन यह झूठा बयान रिकॉर्ड करवाया कि उसने मोतीसिंह को एक लड़की के साथ देखा है। रात करीब 12 बजे उसे गांव के पास छोड़ा गया और अगले दिन खेत में आकर फिर से मुंह बंद रखने की धमकी दी गई। थानाधिकारी चन्द्रजीतसिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल अमित कुमार को सौंप दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ