Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

आईजी ने ली बैठक, एसपी सहित चार थानोंं के थानाधिकारी रहेंं मौजूद, विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएलजी मेंबर से किया संवाद

Solar 2
1 month ago
आईजी ने ली बैठक, एसपी सहित चार थानोंं के थानाधिकारी रहेंं मौजूद, विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएलजी मेंबर से किया संवाद

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर की अध्यक्षता में आज 08.08.2026 को जिला बीकानेर के पुलिस थाना कोतवाली में  सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मृदुल कछावा, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर, चक्रवर्ती सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, बनवारीलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अनुज डाल, वृताधिकारी शहर सहित शहर क्षेत्र के समस्त थानाधिकारी एवं पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे। बैठक में सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
 ओमप्रकाश , महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर ने उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली तथा पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: