Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताएं मिलावट जांचने के तरीके, श्रमिकों और वेंडर्स को दी सीख

Bansal sadi
2 months ago
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताएं मिलावट जांचने के तरीके, श्रमिकों और वेंडर्स को दी सीख

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर बीकानेर जिले में आमजन को खाद्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि इस वर्ष के खाद्य सुरक्षा दिवस की मुख्य थीम चुनौतियों से समाधान की ओर सभी के लिए सुरक्षित भोजन के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

जागरूकता अभियान को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप खटोड़, राकेश कड़वा, वीरेंद्र मेघवाल, दीनदयाल सैनी, विशेष आमंत्रित सदस्य सुनील सेन तथा मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के कर्मचारियों की टीम ने मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न किया।

 

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से जांचे दूध और मसाले, बांटी डार्ट बुक
डॉ साध ने बताया कि विभाग द्वारा आमजन को पैंफलेट, ब्रोशर और घर बैठे खाद्य सामग्री में मिलावट का पता लगाने वाली डार्ट बुक का वितरण किया गया। साथ ही, सचल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल लैब) के माध्यम से मौके पर ही दूध, मावा, पनीर और मसालों में मिलावट की जांच करने की विधि प्रदर्शित की गई। लोगों को मोटे अनाज के सेवन को बढ़ावा देने तथा तेल, चीनी और नमक का उपयोग कम करने की सलाह दी गई।

 

फैक्ट्री श्रमिकों और स्ट्रीट वेंडर्स को दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान के दौरान जिले की प्रमुख खाद्य निर्माण इकाइयों—देसाई ब्रदर्स लिमिटेड तथा भीखाराम चांदमल—में कार्यरत श्रमिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, बेहतर निर्माण और स्वच्छ तौर-तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही, सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट फूड वेंडर्स और जूस सेंटर संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए सिर ढकने वाले जाल (हेयर नेट) का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: