Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

भैरूनाथ के भक्तों की मेहनत लाई रंग, जीणोद्धार का कार्य तकरीबन पुरा, अब होगा सौंदर्यकरण

Bansal
3 months ago
भैरूनाथ के भक्तों की मेहनत लाई रंग, जीणोद्धार का कार्य तकरीबन पुरा, अब होगा सौंदर्यकरण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आस्था और श्रद्धा के साथ कोडमदेसर में चलाए गए तालाब जीर्णोद्धार अभियान को 90 प्रतिशत सफलता मिल चुकी है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि भक्तों की मेहनत और भैरुनाथ बाबा की कृपा से मानसून से पहले तालाब जीर्णोद्धार का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

 

भाटी ने बताया कि भक्तों के सहयोग से तालाब की पूर्णत सफाई के बाद तालाब की दीवारों के सपोटर निर्माण का कार्य भी छपाई के साथ पूर्ण हो गया है। खास बात यह है कि तीन दिन पहले प्री-मानसून की बारिश से तालाब में पानी भी आ गया है और तालाब में पानी आने से एक दिन पहले ही सपोटर का कार्य पूरा हुआ था। शेष 10 प्रतिशत कार्य जिसमें दीवार पर छपाई का कार्य जो कि मचान-अडान की सहायता से पूर्ण होगा एवं गऊघाट के पास निर्माण कार्य है जो कि जल्द पूर्ण हो जाएगा।

 

 

 कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि अब दूसरे चरण में तालाब सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके तहत गार्डन, फव्वारे, झूले, लाइटिंग, पिलर, द्वार आदि सौन्दर्यकरण के कार्य करवाए जाएंगे। सैकड़ों वर्षों से आस्था के केन्द्र कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के इस परिसर का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। किराड़ू ने सोसायटी टीम सदस्यों, भैरुनाथ बाबा के भक्तों व महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने तन-मन-धन से इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: