Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में कल से होगा राजपूताना बिजनेस नेटवर्क 2026 का ग्रैंड कॉन्क्लेव

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर में कल से होगा राजपूताना बिजनेस नेटवर्क 2026 का ग्रैंड कॉन्क्लेव

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अखंड राजपूताना सेवासंघ के सौजन्य एवं अखंड राजपुताना सेवा संघ सोशल फाउंडेशन के सहयोग से राजपूताना बिजनेस नेटवर्क 2026 का तीन दिवसीय ग्रैंड राजपूताना कॉन्क्लेव 21 से 23 अगस्त तक बीकानेर के ऐतिहासिक दरबार हॉल, लालगढ़ पैलेस में आयोजित होगा। कॉन्क्लेव की थीम फ्रॉम डायलॉग टू एक्शन फ्रॉम विजन टू इंपैक्ट रखी गई है।

 

राजपूताना बिजनेस नेटवर्क के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर.पी. सिंह दुर्गवंश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कॉन्क्लेव में देश-विदेश से नीति-निर्माता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक, महिला नेतृत्वकर्ता, शिक्षाविद् और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य व्यवसाय, शासन, निवेश, नवाचार, वैश्विक संपर्क और सामाजिक प्रभाव से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर संवाद को ठोस कार्ययोजना एवं साझेदारी में बदलना है।

 


21 अगस्त को उद्घाटन व नीतिगत सत्र
कॉन्क्लेव का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 3 बजे होगा। पहले सत्र में राष्ट्र निर्माण, शासन एवं नीतिगत दिशा पर चर्चा होगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बिजनेस एवं ग्लोबल कनेक्ट, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और महिला उद्यमिता पर सत्र होंगे। शाम को दरबार हॉल में रॉयल कल्चरल इवनिंग आयोजित होगी।
22 अगस्त को निवेश, तकनीक और सामाजिक प्रभाव पर मंथन
शनिवार को इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, माइनिंग, निवेश, टेक्नोलॉजी, सेल्स, मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। राजनीतिक नेतृत्व एवं आर्थिक नीति, उद्योग-रोजगार, महिला आर्थिक सशक्तिकरण, स्टार्टअप, ग्लोबल ट्रेड एवं इनोवेशन तथा सोशल इम्पैक्ट पर विशेष सत्र होंगे। शाम को राजपूताना अचीवर्स अवॉर्ड, म्यूजिक नाइट एवं रॉयल फैशन शो आयोजित किया जाएगा।
23 अगस्त को बनेगा भविष्य का रोडमैप
रविवार को फ्यूचर रोडमैप  एक्शन प्लान विषय पर राउंड टेबल आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता ठाकुर आर.पी. सिंह दुर्गवंश करेंगे। इसमें सम्मेलन के दौरान सामने आए विचारों और कारोबारी अवसरों को ठोस कार्ययोजना में बदलने पर मंथन होगा। इसके बाद कोर टीम की बैठक और क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें अगली कॉन्फ्रेंस के मेजबान शहर और संभावित तिथि की घोषणा की जाएगी।
दस वर्षों की सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट होगी प्रस्तुत
कॉन्क्लेव के दौरान अखंड राजपूताना सेवासंघ की वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक की सामाजिक सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। संगठन के अनुसार जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, शिक्षा एवं विवाह में सहयोग, स्वास्थ्य सहायता, महिलाओं को सिलाई मशीन व साडिय़ां तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न कार्य किए गए हैं। कोविड काल में भी हजारों परिवारों तक आर्थिक एवं खाद्य सहायता पहुंचाई गई।
संगठन ने जॉब सीकर नहीं, जॉब प्रोवाइडर की सोच को आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बताते हुए एसएमई लोन, वेल्थ मैनेजमेंट, एआई, फिनटेक, ई-कॉमर्स तथा डिजिटल एवं मीडिया साझेदारी को बढ़ावा देने की बात कही है।
आयोजकों के अनुसार राजपूताना बिजनेस नेटवर्क 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि संवाद को साझेदारी, साझेदारी को कार्ययोजना और कार्ययोजना को दीर्घकालीन प्रभाव में बदलने की पहल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: