Khulasa Online
Breaking
• महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

तिलक नगर राजपूत सभा भवन की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न

rk
2 weeks ago
तिलक नगर राजपूत सभा भवन की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न

तिलक नगर राजपूत सभा भवन की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न

तिलक नगर स्थित श्री करणी राजपूत सभा भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।

नवगठित कार्यकारिणी में —
अध्यक्ष: हनुमान सिंह खातीपुरा 
सचिव: भगवान सिंह बासी
कोषाध्यक्ष: सुरेन्द्र सिंह पातलीसर
उपाध्यक्ष: माधो सिंह टाँट 
उपसचिव: महिपाल सिंह राजियासर

कार्यकारिणी सदस्य:
बलवीर सिंह तोगावास 
नरेन्द्र प्रताप सिंह पिथरासर
नरेन्द्र सिंह चौसला
मदन सिंह मियाकोर
राजेन्द्र सिंह राठौड़ सेवा (बॉक्सिंग कोच)
अभिमन्यु सिंह सहनाली

संरक्षण समिति:
गुलाब सिंह टाँट 
जसवंत सिंह लोहा
भवानी सिंह रायसर
सम्पत सिंह पिथरासर
ओंकार सिंह मोरखाना

पुस्तकालय प्रबंधन समिति:
रामचन्द्र सिंह बनगोठी 
यशवंत सिंह मिंगसरिया
बृजपाल सिंह नारसीसर 
भेरू सिंह हेमासर
खुशी राठौड़ (बालिका प्रतिनिधि)

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ने बताया कि भवन की निवर्तमान समिति द्वारा वर्तमान में बालिकाओं के लिए “राजमाता सुशीला कुमारी जी लाइब्रेरी” का संचालन किया जा रहा है। साथ ही सभा भवन में आने वाले समाज बंधुओं की सुविधा के लिए भवन की पार्किंग हेतु एक भूखंड भी क्रय किया गया है।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हनुमान सिंह खातीपुरा ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि तिलक नगर राजपूत समाज के विकास, उन्नति एवं समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

बैठक में भामाशाह गोविंद सिंह जोधा, पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह तिहावली, ओम सिंह लूणासर, नरेन्द्र सिंह आबाडसर, गोपाल सिंह नोखा, जयपाल सिंह इंदरपुरा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: