पिता ने एक युवक पर अपनी बेटी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया
पिता ने एक युवक पर अपनी बेटी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया
महाजन। बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता शंकरलाल नायक ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर गोवर्धन नायक निवासी सवाईसर के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, युवती के पिता ने आरोप लगाया कि 20-21 अक्टूबर की रात गोवर्धन पुत्र बीरबलराम नायक, निवासी सवाईसर, जिला बीकानेर, उसकी बेटी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता की रिपोर्ट पर महाजन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।मामले की जांच हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ