Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

चौकीदार की हत्या को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया साफ मना, मोर्चरी के आगे रास्ता किया जाम

rk
2 months ago
चौकीदार की हत्या को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया साफ मना, मोर्चरी के आगे रास्ता किया जाम


चौकीदार की हत्या को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया साफ मना, मोर्चरी के आगे रास्ता किया जाम
बीकानेर।  बीकानेर में चौकीदार की गला काटकर हत्या करने के मामले में अब लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे एकत्र लोगों ने रास्ता जाम कर दिया है और शव लेने से साफ मना कर दिया है। भंवरलाल रेगर (70) की बेरहमी से की गई हत्या के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में 70 साल का बुजुर्ग एक प्लॉट की चौकीदारी कर रहा था। उसने दो दिन पहले ही यहां चौकीदारी का काम शुरू किया था। मदन विहार कॉलोनी शिवबाड़ी निवासी भंवरलाल की हत्या गला रेत कर दी गई। घटना के बाद शव को मोर्चरी में रखा गया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम की मंजूरी नहीं दी।
सुबह से प्रदर्शन और नारेबाजी
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे रेगर के परिजन और शिवबाड़ी निवासी एकत्र हो गए। इन लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया। मांग की जा रही है कि जब तक मृतक के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव नहीं लेंगे। अब तक पुलिस को कुछ भी पता नहीं चला है।
घटना के बाद एफएसएल टीम ने भी छानबीन की थी लेकिन इससे भी अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
2 दिन पहले ही काम पर लगा था
बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट पर मृतक चौकीदारी कर रहा था, वह जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का है। भंवर लाल हाल ही में 30 मार्च को ही यहां काम पर लगा था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: