मेला शुरू हुआ आज से लेकिन प्रशासन वाहन रोकेगा कल, सेवा समितियां खुलेआम उड़ा रही है नियमों की धज्जियां, इसी के कारण लगता है जाम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के पुनरासर गांव में लगने वाला भादवे का मेला आज 16 सितंबर से शुरू हो गया है जो कि 19 तक चलेगा। जिला प्रशासन ने भी म्युजियम सर्किल से गुसाईंसर तक वाहनों के प्रवेश निषेध की व्यवस्था कल यानि 17 सितंबर से की है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि मेला तो आज यानि 16 सितंबर की दोपहर से शुरू हो गया।
दोपहर से रात तक हजारों लोग बीकानेर से नौरंगदेसर जाने वाले मार्ग पर रैले के रूप में देखे जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी किसी भी प्रकार के वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। कई जगहों पर प्रशासन द्वारा पुलिस की नफरी दिखाई तो देेे रही है लेकिन मॉनिटरिंग जैसा कुछ नहीं है।
ऐसे में पूरे मार्ग पर बाइकों पर सवार लोग स्टंट करते हुए भी नजर आ रहे है जो कि सीधे सीधे हादसों को निमंत्रण देने जैसा है। जिला प्रशासन ने सेवा समितियों को सड़क से 50 मीटर अंदर सेवा शिविर लगाने की एडवाइजरी जारी की है लेकिन बाईपास के आगे निकलते ही दो आसपासा लगने वाले शिविर सड़क से कछ फीट की दूरी पर है। जो कि हर साल इन्हीं जगहों पर लगते है। वहीं खाटूश्याम जी मंदिर के थोड़ा सा आगे लगने वाला शिविर भी जाम का कारण है।
ऐसे में श्रद्धालु सड़कों पर रूक जाते है। जिसके चलते लंबा वाहनों का जाम लग जाता है। कई किलोमीटर तक जाम लगने से पैदल यात्री तक आगे नहीं बढ़ पाते है। हर वर्ष लगने वाला ये जाम इन्हीं सेवा समितियों के नियमों की धज्जियां उड़ाने के चक्कर में लगता है। ऐसे में जिला प्रशासन को गौर करना चाहिए कि नियमों का शत प्रतिशत पालना हो ताकि सड़क पर अव्यवस्था ना हो और अनावश्यक रूप से किसी भी तरह की घटनाओं को रोका जा सके हालांकि कई स्थानों पर सेवा शिविर नियमों के तहत 50 मीटर अंदर की तरफ लगाए है और पूर्णतया नियमों की पालना की जा रही है।
पुनरासर जाने वाले भक्त अपनी मस्ती में लीन है और जय बाबे री के उद्घोष के साथ लगातार आगे बढ़ रहे है लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते कई बार परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ