Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे

Bansal
6 hours ago
वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे
इस सेवा प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण : अनिल कल्ला
वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व धूमावती माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है । इस अनूठे सेवा प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है | यह भाव धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में धूमावती माताओं हेतु आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सेवा समारोह में नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने कहे । वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है । ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है । डॉ नवरंग लाल महावर ने बताया कि आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 105 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक वित्तीय सेवा व मिठाई के डिब्बे भेंट किये गए । इस अवसर पर नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, वीरेंद्र किराड़ू, कन्हैयालाल आचार्य, राधेश्याम पंचारिया, दाऊजी खुड़िया, सेवाराम सोनी, घोटुलाल, सुरेंद्र मारू आदि उपस्थित हुए ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: