Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दो पारियों में हुई परीक्षा, पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में कम पहुंचे अभ्यथी

Bansal
7 hours ago
दो पारियों में हुई परीक्षा, पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में कम पहुंचे अभ्यथी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा-2021 जिला मुख्यालय के 47 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने पीएम श्री सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

 इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशन दान चारण मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) एवं परीक्षा समन्वयक रीना ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1 हजार 132 वीक्षक, 65 ऑब्जर्वर, 16 उप समन्वयक, 18 उपसमन्वयकों की नियुक्ति के साथ कुल 8 उडऩदस्ते गठित किए गए। प्रत्येक उडऩदस्ते में राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा सेवा के एक-एक अधिकारी को सम्मिलित किया गया।

 

सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत तथा निजी केन्द्रों पर 75 प्रतिशत वीक्षकों के रूप में सरकारी कार्मिकों को नियुक्त किया गया।  प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो-दो वीडियोग्राफर रहे। पुलिस द्वारा भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। प्रश्नपत्रों की प्राप्ति, संग्रहण, वितरण से लेकर परीक्षा समाप्ति पश्चात् सील्ड पैकेट्स को आयोग को भेजे जाने की सम्पूर्ण गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। वहीं परीक्षा के लिए 8 कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए।

 


परीक्षा की पहली पारी में पंजीकृत 13 हजार 992 में से 9 हजार 754 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 4 हजार 238 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार उपस्थित का प्रतिशत 69.71 रहा। वहीं द्वितीय पारी में पंजीकृत 13 हजार 992 में से 9 हजार 674 उपस्थित और 4 हजार 318 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में कुल 69.14 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: