Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महात्मा ज्योतिबा की 199वीं जयंती पर सर्वसमाज हुआ एकत्र 'फुले समरसता संकल्प' समारोह ने एकता का दिया संदेश

rk
2 months ago
महात्मा ज्योतिबा की 199वीं जयंती पर सर्वसमाज हुआ एकत्र 'फुले समरसता संकल्प' समारोह ने एकता का दिया संदेश

महात्मा ज्योतिबा की 199वीं जयंती पर सर्वसमाज हुआ एकत्र 'फुले समरसता संकल्प' समारोह ने एकता का दिया संदेश

बीकानेर। ज्योतिबा को महात्मा ऐसे ही नहीं कहा जाता, वाकई उस व्यक्ति ने शिक्षा और समाज सुधार की जो अलख जगाई वो आज भी प्रासंगिक है। यह उद्गार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित फुले समरसता संकल्प समारोह में व्यक्त किए। समारोह के मुख्य अतिथि मदन राठौड़ ने आयोजक समिति को ज्योतिबा फुले जयंती पर सर्वसमाज को एकत्र कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित इस समारोह के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा ज्योतिबा के विचार हर वर्ग और हर समाज तक पहुंचेंगे तभी देश सशक्त और समृद्ध बनेगा। समाज के जरुरतमंद की मदद करें, शिक्षा के लिए प्रेरित करें। जरुरतमंद को रोजगार दिलाएं ताकि वो समृद्ध हो सके। माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि फुले समरसता संकल्प समारोह में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र कुमावत, भाजपा बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का विशिष्ट आतिथ्य रहा। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत ने करते हुए यह कार्यक्रम महान समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित है, जिन्होंने समाज में व्याप्त अज्ञानता के दौर में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और समानता की अलख जगाई थी। गहलोत ने बताया कि बीकानेर में अब तक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती माली समाज एवं कुछ अन्य वर्ग ही मनाता आया है, इस बार नवाचार करते हुए इस आयोजन में सर्वसमाज को जोड़ा गया। जिसका उद्देश्य इतना ही है कि महात्मा फुले के विचार जन-जन तक पहुंचे और समानता के भाव जगे। महिलाओं को अब केवल शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक गोपाल गहलोत का विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल, भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा नेता मोहन सुराना, पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा, राजेन्द्र पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, भंवर पुरोहित, कौशल शर्मा, प्रकाश मेघवाल, सांगीलाल गहलोत, कमल गहलोत, मुकेश पंवार, अजय सांखला, भंवरलाल पारीक, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, फिरोज भाटी, मुकेश सैनी, मुमताज अली भाटी, बाबूलाल गहलोत, देवरूप सिंह, राजाराम सीगड़, एडवोकेट अशोक प्रजापत, धर्मपाल डूडी, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, नरेन्द्र सिंह, मोहन पूनिया, मुकेश सैनी, सोहन प्रजापत एवं मुरली पंवार की उपस्थिति रही।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: