Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शिक्षा विभाग की निजी स्कूलों पर सख्ती,किताबों, यूनिफॉर्म पर नहीं चलेगी मनमानी, अब होगी चैकिंग

Bansal sadi
5 months ago
शिक्षा विभाग की निजी स्कूलों पर सख्ती,किताबों, यूनिफॉर्म पर नहीं चलेगी मनमानी, अब होगी चैकिंग

 

शिक्षा विभाग की निजी स्कूलों पर सख्ती,किताबों, यूनिफॉर्म पर नहीं चलेगी मनमानी, अब होगी चैकिंग
बीकानेर।  राज्य के निजी विद्यालयों में किताबों, यूनिफॉर्म, जूते-टाई आदि को लेकर हो रही मनमानी पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पंद्रह अप्रैल से स्कूलों की चैकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों से किताब, यूनिफॉर्म, जूते-टाई आदि के नाम पर अनियमितताएं रोकने के लिए पूर्व में भी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कई स्कूलों द्वारा इनका पूर्ण पालन नहीं किया जा रहा है।
नए सत्र से फिर सख्ती
1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही विभाग ने एक बार फिर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाएं।
जांच के लिए कमेटियां गठित
जिले में संचालित निजी विद्यालयों की जांच के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय अलग-अलग कमेटियां गठित की जाएंगी। ये कमेटियां 15 अप्रैल 2026 से पहले जिले के सभी गैर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगी।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में नियमों का उल्लंघन या अभिभावकों से जुड़ी शिकायतें सामने आती हैं, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
20 अप्रैल तक भेजनी होगी रिपोर्ट
निरीक्षण के बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारी निर्धारित प्रारूप (एमएस एक्सेल) में रिपोर्ट 20 अप्रैल 2026 तक ई-मेल के माध्यम से निदेशालय को भेजेंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई निजी विद्यालय निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: