बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई की गूंज राजधानी तक, डोटासरा बोले- छापों के नाम पर डराया, बेनीवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज हुए एसीबी के एक्शन के बाद इसकी गूंज राजधानी जयपुर के राजनीतिक गलियारों में जमकर गूंज रहा है। सीधे-सीधे मंत्रालय से इस मामले को जोड़ा जा रहा है। प्रदेश की सियासत में इस कार्रवाई के बाद कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद ङ्क्षसह डोटासरा, आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सवाल खड़े किए है।
डोटासरा ने कहा कि बीकानेर में बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर सवाल खड़े किए। डोटासरा ने कहा कि जो लोग छापे की कार्रवाई में मंत्री के साथ होते थे।
वहीं करोड़ों की सौदेबाजी करते पकड़े गए हैं।कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई करने वाले अधिकारी करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का साहस कर रहे थे तो ये पैसा आखिर कहां तक पहुंच रहा था? क्या इसकी डोर ऊपर तक जुड़ी हुई है? या फिर मंत्री जी इस भारी भ्रष्टाचार से बेखबर थे? डोटासरा ने कृषि मंत्री से सवाल किया कि यह भ्रष्टाचार का खेल किसके संरक्षण में चल रहा था।
वहीं हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया। बेनीवाल ने प्रदेश के मुखिया से इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की। बेनीवाल ने लिखा कि अगर इस तरह की गतिविधियों हो रही है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सामने आना चाहिए कि इतना बड़ा खेल किसके सरंक्षण से चल रहा था।
बता दें कि आज बीकानेर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पहले लूणकरणसर क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक बस को रूकवाया गया। जिसके बाद बस में सवार एक व्यक्ति के पास से 85 लाख की नकदी जब्त की गयी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुछताछ के बाद बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर के घर पर दबिश दी गयी। जहां से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ