चालक ने गफलत व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
चालक ने गफलत व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
, गजनेर। कोडमदेसर भैरुनाथ मंदिर जाते समय सडक़ हादसे में घायल हुए विनोबा बस्ती निवासी कैलाश गुजराती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे राज गुजराती की रिपोर्ट पर गजनेर थाना पुलिस ने ट्रर्बो ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। परिवादी ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद मौके से फरार होने का आरोप लगाया है।
परिवादी राज गुजराती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे उसके पिता कैलाश गुजराती मोटरसाइकिल लेकर कोडमदेसर भैरुनाथ मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। उसी दिन शाम करीब 4:52 बजे उसके मामा टोनी घारू के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि कैलाश का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर परिजन ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां कैलाश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सिर पर काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। परिजनों ने उनका इलाज शुरू करवाया। इसके बाद हादसे की जानकारी लेने के लिए कोडमदेसर पहुंचे तो वहां एक ट्रर्बो ट्रक हादसे में शामिल होने की जानकारी मिली।
नंबर प्लेट पर काला पदार्थ लगाकर बदले नंबर
परिवादी के अनुसार, मौके पर खड़े ट्रर्बो ट्रक की नंबर प्लेट पर पहले आरजे 07 जीडी 2580 लिखा दिखाई दिया। जब नंबर प्लेट की जांच की गई तो उस पर काले तरल पदार्थ से नंबर बदले हुए मिले। साफ करने पर ट्रक का नंबर आरजे 07 जीडी 2550 सामने आया। परिवादी ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने गफलत और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता के साथ हादसा किया और मौके पर वाहन छोडक़र फरार हो गया। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ