Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं का सी.ए. बनने का सपना होगा साकार – जुगल राठी

rk
2 weeks ago
आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं का सी.ए. बनने का सपना होगा साकार – जुगल राठी
आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं का सी.ए. बनने का सपना होगा साकार – जुगल राठी
 
रेखा सोमानी फाउंडेशन का कार्य अत्यंत सराहनीय – एसपी मृदुल कच्छावा
 
अध्ययन, कोचिंग, आवास एवं सभी सुविधाएं होंगी निःशुल्क – देवेंद्र सोमानी
 
बीकानेर। रेखा सोमानी फाउंडेशन, उदयपुर की एक प्रेरणादायी पहल के माध्यम से अब सर्व समाज के निम्न आय वर्ग के परिवारों की होनहार छात्राओं के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) बनने का सपना साकार होना आसान हो गया है। इस प्रेरणास्पद कार्य में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल छात्राओं के चयन में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
 
इसी क्रम में आज बीकानेर में एसपी श्री मृदुल कच्छावा द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, सचिव श्री संजय जैन सांड, मीडिया प्रभारी श्री सुशील कुमार यादव एवं संस्था से जुड़े श्री कमल जोशी (एडवोकेट) उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि एस पी मृदुल कच्छावा ने स्वयं चार्टेड एकाउंटेंसी की डिग्री हासिल कर रखी है । उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के कार्य अत्यंत ही सराहनीय है, इससे निश्चित ही समाज के निम्न परिवारों को लाभ मिलेगा । 
 
कार्यक्रम के दौरान रेखा सोमानी फाउंडेशन के संचालक सी ए देवेंद्र सोमानी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जानकारी दी कि सर्व समाज की 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली निम्न आय वर्ग की प्रतिवर्ष 100 छात्राओं का चयन किया जा रहा है ।  संस्था द्वारा चयनित छात्राओं को पूर्णतः निःशुल्क सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जिनमें सी.ए. कोर्स, आवास एवं भोजन, अध्ययन सामग्री, कोचिंग, मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण आदि  आवश्यक खर्चों का वहन भी संस्था द्वारा किया जाएगा। स्वर्गीय रेखा सोमानी के चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर उदयपुर में इस फाउंडेशन की स्थापना की गई है, जहां सैकड़ों छात्राएं सी.ए. बनकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही हैं। संस्था सी.ए. बनने वाली छात्राओं को लगभग 12 लाख रुपये वार्षिक तक के रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है। सी ए देवेंद्र सोमानी ने यह भी बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल जिले की मेधावी छात्राओं के चयन में सक्रिय सहयोग कर रहा है।
 
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने कहा कि समाज सेवा के इस अनूठे कार्य से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज की निम्न आय वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों की बेटियां अपना भविष्य संवारेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बीकानेर क्षेत्र के निम्न आय वर्ग के परिवारों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 9414156057 पर संपर्क करें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: