Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में यहां बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से मिली सौगात

rk
4 months ago
बीकानेर में यहां बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से मिली सौगात

बीकानेर में यहां बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से मिली सौगात
बीकानेर। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी ने बुधवार देर शाम विधानसभा में कई घोषणाएं की। इनमें लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को भी कई सौगातें मिली हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा लूणकरणसर विधानसभा के सुई, दुलचासर एवं बखुसर गांवों में नहरी पेयजल योजना का कार्य के कार्यों की घोषणा की गई है। इस पर 12 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य से इन गांवों में नहरी पानी मिल सकेगा, जो कि किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित होगा। इसी प्रकार उन्होंने लूणकरणसर में जिले का पहला मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से क्षेत्र की सभी प्रशासनिक इकाईयां एक छत के नीचे कार्य करेंगी, जिससे आमजन के कार्य अधिक आसानी से होंगे तथा उनके समय, ऊर्जा एवं धन की बचत होगी। श्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों की तरह इस बार क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: