Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जिला कलेक्टर ने मां करणी के दर्शन कर पदभार संभाला, पहले ही दिन दिखे एक्शन मोड़ पर, किया निरीक्षण

rk
1 month ago
जिला कलेक्टर ने मां करणी के दर्शन कर पदभार संभाला, पहले ही दिन  दिखे एक्शन मोड़ पर, किया निरीक्षण

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने  गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।  मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष सीता दान, पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान एवं पूर्व पार्षद चण्डी दान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री जैन का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मंदिर की परंपराओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान ने मां करणी के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं लोक आस्था में उनके विशेष महत्व के बारे में बताया। उन्होंने देशनोक उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां की विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और आमजन के कार्य समयबद्ध संपादित करने के निर्देश दिए। इससे पहले श्री निशांत जैन सर्किट हाउस पहुंचे। जहां अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज और महावीर स्वामी ने जिला कलेक्टर की अगवानी की। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी  निशांत जैन ने गुरुवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाला। श्री जैन इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे।  जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलक्टर के अलावा पर्यटन विभाग के निदेशक सहित विभिन्न पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। पदभार संभालने के बाद जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताए रहेंगी। मुख्यमंत्री महोदय के विजन के अनुसार कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन तथा फ्लेगशिप योजनाओं में गति लाने के साथ आमजन तक इनका लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है। इसे और अधिक सशक्त करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर)  रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर श्री जैन को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: