Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जिला कलेक्टर ने कहा - ‘टीम’ के रूप में काम करें शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ जिले की रैंकिंग में सुधार हो लक्ष्य

Bansal sadi
4 months ago
जिला कलेक्टर ने कहा - ‘टीम’ के रूप में काम करें शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ जिले की रैंकिंग में सुधार हो लक्ष्य

जिला कलेक्टर ने कहा - ‘टीम’ के रूप में काम करें शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ जिले की रैंकिंग में सुधार हो लक्ष्य
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता मैं जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित
बीकानेर। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी ‘टीम’ के रूप में कार्य करें तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ स्कूलों के निरीक्षण, निर्माण कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग में इजाफा हो, इस दिशा में भी सामूहिक प्रयास किए जाएं। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को जिला निष्पादन समिति की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शत-प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने 31 मार्च तक के प्रथम चरण तथा 15 से 30 अप्रैल तक चल रहे दूसरे चरण के दौरान पाठ्यपुस्तकों के वितरण की समीक्षा की। साथ ही ब्रेल लिपि की पुस्तकें भी संबंधित विद्यार्थी तक समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पहले चरण के प्रवेशोत्सव का फीडबैक लिया तथा कहा कि 4 मई से शुरू होने वाले दूसरे चरण को उत्सव के रूप में लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित कर नए विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर को एनीमिया मुक्त बनाने में स्कूलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करें कि हर मंगलवार को शत-प्रतिशत बच्चों को उनकी आयु के अनुसार पिंक ब्लू बोली दी जाए। उन्होंने प्रत्येक बच्चे को टैबलेट खिलाने के साथ इसे शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत स्कूली बच्चों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से लाभ मिल सके, इसके मद्देनजर शत-प्रतिशत बच्चों के आधार और जनआधार प्रमाणीकरण आवश्यक है। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित कर सभी बच्चों के आधार जनआधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित करवाएं। इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाए। जिला कलेक्टर ने शाला संबलन कार्यक्रम के तहत शिक्षा अधिकरियों द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा की तथा कहा कि नॉर्म्स के अनुसार निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों की स्थिति, इनमें कौशल किट तथा लैब सामग्री वितरण आदि की समीक्षा की। आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासेस क्रियाशील रखने के साथ नए विद्यालयों में आईसीटी लैब विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समसा द्वारा सभी स्वीकृत कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
जिला कलेक्टर ने की पीएमविद्यालयों की समीक्षा
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने जिले में संचालित 17 पीएमश्री विद्यालयों की व्यवस्थाओं तथा इनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारी, नॉर्म्स के अनुसार इन विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा सरकार के निर्देशानुसार सभी गतिविधियां समय पर हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा विभाग का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि प्रत्येक सीबीईओ पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तो जि़ले की रैंकिंग में भी सुधार हो जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: