Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर , कांग्रेस ने किया सद्धबुधि यज्ञ

Bansal
6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर , कांग्रेस ने किया सद्धबुधि यज्ञ


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर , कांग्रेस ने किया सद्धबुधि यज्ञ
 बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जयदीपसिंह जावा ने बताया कि आज गांधी पार्क, बीकानेर में दिल्ली में भाजपा-मोदी सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर सद्बुद्धियज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उचित जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए जवाबदेही जरूरी है।
महासचिव मनोज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के मत का सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता आवश्यक है। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के माध्यम से चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागृति आवश्यक है।
आज के कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष शहर कॉंग्रेस अब्दुल मस्जिद खोकर,पार्षद गोवर्धन डूडी, रिजवान खान, पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोढ़ा, एडवोकेट अंकुर शुक्ला, अध्यक्ष समाजिक न्याय प्रकोष्ठ करनीसिंह राजपुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि भवानी शंकर गहलोत, पूर्व पार्षद हसन अली गोरी, ब्लाक कॉंग्रेस महासचिव रोहित पंडित, पूर्व एसटी अध्यक्ष गोवर्धन लाल मीणा, मण्डल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, मुबारक हुसेन, बलराज नायक और राजेश पुनिया, महबूब रंगरेज, रवि जनागल, दिनेश मीणा, युवा कॉंग्रेस महासचिव सोनू बारासा, सौहार्द वाल्मिकी, संतोष यादव, शालिना खान, मेघराज तंवर, नरेश नायक, विक्रम चागरा, कार्तिक नायक, मोहम्मद सलीम भाटी, दुर्गादत गहलोत,दीनू नायक, मुकेश नायक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: