Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

रंगों का संयोजन भी किसी अद्भुत कला से कम नहीं ; डॉ. रामलाल परिहार

rk
1 month ago
रंगों का संयोजन भी किसी अद्भुत कला से कम नहीं ; डॉ. रामलाल परिहार

रंगों का संयोजन भी किसी अद्भुत कला से कम नहीं — डॉ. रामलाल परिहार

बीकानेर स्थापना दिवस समारोह समिति व नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा कलाकार सम्मान समारोह आयोजित

 

बीकानेर, 26 अप्रैल । बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर शहर को रंगोली से सजाने वाले कलाकारों के सम्मान में रविवार को होटल वृंदावन में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर स्थापना दिवस समारोह समिति एवं नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्य अतिथि जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. रामलाल परिहार ने कहा कि “रंगों का संयोजन और मन की कल्पनाएं जब एक साथ मिलती हैं, तो एक सुखद वातावरण और खूबसूरत माहौल बनता है। शहर के सम्मान में कलाकारों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहा है।” उन्होंने कहा कि बीकानेर स्थापना दिवस पर कलाकारों ने जिस मनोयोग से रंगोली बनाकर शहर को खूबसूरत बनाया, वह एक कलाकार के लिए सबसे सुकून भरा क्षण होता है।

विशिष्ट अतिथि निर्मल कैमरा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने शहर के स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी निभाकर उन्हें यादगार बनाएं। वहीं कॉन्सेप्ट के प्रशांत सर ने कहा कि हर व्यक्ति में एक अलग कला छिपी होती है और जब वह बाहर आती है तो समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है।

कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योति प्रकाश रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय इस आयोजन का समापन कलाकार सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस दौरान शहर की प्रसिद्ध इमारतों और चौराहों पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े।

स्वागत उद्बोधन में आयोजन संयोजक अनिल जोशी ने आयोजन की महत्ता को उजागर करते हुए संस्थान की अन्य सामाजिक एवं खेल गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 75 से अधिक कलाकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कलाकारों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक स्वर में स्थापना दिवस पर शहर को सजाने का अवसर देने के लिए आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रंगोली आयोजन की संयोजक रचना रंगा तथा सहयोगी शिव भादानी, योगेश रंगा, चंदन सेन और रवि उपाध्याय का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही अतिथियों को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंत में रविंद्र हर्ष ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी रंगोली के माध्यम से स्थापना दिवस समारोह को गरिमामय बनाने पर संस्थान के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: