Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कलेक्टर साहब को आई शहर की याद, निकले शहर  का निरीक्षण करने, दे डाले निर्देश सात दिन में सडक़ें करें दुरुस्त

Bansal
3 months ago
कलेक्टर साहब को आई शहर की याद, निकले शहर  का निरीक्षण करने, दे डाले निर्देश सात दिन में सडक़ें करें दुरुस्त

 

कलेक्टर साहब को आई शहर की याद, निकले शहर  का निरीक्षण करने, दे डाले निर्देश सात दिन में सडक़ें करें दुरुस्त
बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार सुबह नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने केईएम रोड से निरीक्षण प्रारंभ किया। इसके बाद कोटगेट, सिटी कोतवाली, रामपुरिया हवेलियां, मोहता चौक, नाइयों की गली, सब्जी बाजार, चूड़ी बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक पैदल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सडक़ों का तीन दिन में विस्तृत सर्वे किया जाए तथा अगले सात दिनों में आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना हो।
जिला कलेक्टर ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र की सडक़ों के क्षेत्राधिकार से संबंधित समस्त जानकारी बीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की जाए, जिससे संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित कर सकें। आमजन को भी इसकी जानकारी रहे।
जिला कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई के लिए नियुक्त टीमों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर रोड लाइट्स को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विमल गहलोत, अधिशाषी अभियंता श्री कमल खत्री निगम सचिव श्री जगमोहन हर्ष सहित बीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: