Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राज्य स्तरीय आयोजन के मद्देनजर कलक्टर और एसपी ने ली बैठक

Bansal
2 months ago
राज्य स्तरीय आयोजन के मद्देनजर कलक्टर और एसपी ने ली बैठक

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला कलेक्टर निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा 14 और 15 अगस्त को होने वाले समस्त कार्यक्रम की तैयारी की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का अक्षरश: निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाए।

 

उन्होंने मुख्य समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की तैयारियों को जाना। उन्होंने मेघासर में मेघोजी उपाध्याय के प्रतिमा अनावरण के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कहा कि जनसभा के मद्देनजर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक और पेयजल से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी रखा जाए। मेडिसिन विंग के लोकार्पण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। 


जिला कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में 20 विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं यहां भव्य संस्कृतिक आयोजन होगा। उन्होंने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले एट होम कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट जनों को आमंत्रित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान सभी विभागों और दायित्वों से जुड़े अधिकरियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबन्धन और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: