Khulasa Online
Header Ad 1
Breaking
• किराए पर ईवीएम मंगवाकर चुनाव करवाएगा राजस्थान, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में होगा इस्तेमाल • महात्मा गांधी की मूर्ति हुई चोरी, 426 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर • यह होंगे नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला • अमेरिकी ट्रेड डील पर भारत सरकार का आया पहला बयान, जानें क्या कहा ? • बुधवार को शहर के अलग अलग समय पर अलग जगह बिजली इतने घंटो तक रहेगी बंद • किराए पर ईवीएम मंगवाकर चुनाव करवाएगा राजस्थान, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में होगा इस्तेमाल • महात्मा गांधी की मूर्ति हुई चोरी, 426 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर • यह होंगे नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला • अमेरिकी ट्रेड डील पर भारत सरकार का आया पहला बयान, जानें क्या कहा ? • बुधवार को शहर के अलग अलग समय पर अलग जगह बिजली इतने घंटो तक रहेगी बंद
Sidebar Ad 1
Sidebar Ad 2
Sidebar Ad 3
Article Ad 1

केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने  जिले में 1 हजार 525 किलोग्राम घी किया सीज

4 days ago
केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने  जिले में 1 हजार 525 किलोग्राम घी किया सीज


केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने  जिले में 1 हजार 525 किलोग्राम घी किया सीज
बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्व आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर से आए केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि टीम द्वारा देर शाम रानी बाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर रोड स्थित मैसर्स सुमन एंटरप्राईजेज पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान फर्म के गोदाम पर अमूल्य ब्रांड घी के कुल 3 तथा परम ब्रांड घी का 1 सहित कुल 4 नमूने लिए जाकर शेष 1 हजार 525 किलोग्राम घी जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। इसके अलावा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से टीम ने मटर नमकीन के भी तीन नमूने लिये गये। लिये गये नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही में केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा तथा अमित शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर कार्यालय से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।

Article Ad 2
Footer Ad 2
Share: