केन्द्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन को हटाया, आज ही हुआ था साइबर अटैक
खुलासा न्यूज,बीकानेर। केन्द्र सरकार ने ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद के बीच बड़ा फेसला करते हुए सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को पद से हटा दिया है। दोनो को ट्रांसफर कर अन्य जगह भेजा गया है। सरकार ने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया।
इसके अलावा ओएसएम सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।वहीं दूसरी और पुरी गड़बड़ी का खुलासा करने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत आज संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी मामले में कोई स्टूडेंट अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया।
उधर, री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ। जानकारी के अनुसार, 2 मिनट में 15 लाख एक्सेस अटेंप्ट हुए, जबकि 1 लाख से ज्यादा बार सिस्टम की फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने की कोशिश की गई।
हालांकि, साइबर अटैक के बावजूद पोर्टल काम करता रहा और दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन कर दिया।
यह पोर्टल सोमवार से शुरू होना था।इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ