Khulasa Online
Breaking
• ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे • कोर्ट ने इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है मामला • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे • कोर्ट ने इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है मामला • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी

rk
1 day ago
महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी

महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अशोक खरात के मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) होने की जांच की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी को भी इस तरह कॉल रिकॉर्ड हासिल करने का अधिकार नहीं है। 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सीडीआर लीक पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का यह बयान तब आया है, जब सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने शुक्रवार को खुलासा किया कि अशोक खरात और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कथित तौर पर फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें व्हाट्सऐप पर किसी अनजान नंबर से खरात का सीडीआर मिला। 

फडणवीस ने कहा, इस लीक की पूरी जांच होगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया, सीडीआर तक केवल अधिकृत एजेंसियां ही पहुंच हासिल कर सकती हैं। यह डाटा कैसे लीक हुआ और किसने लीक किया, राज्य सरकार इसकी जांच करेगी। उन्होंने आगे कहा, ऐसे संवेदनशील मामलों में केवल आरोप काफी नहीं होते। ठोस सबूत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

खरात की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी: मुख्यमंत्री
उन्होंने यह भी बताया कि प्रवर्तन निदेशालय खरात की संपत्तियों की जांच करेगा। खरात को तीन साल तक एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जांच के बाद उसके कई और अपराध सामने आए। इनमें यौन शोषण, जमीन व संपत्ति से जुड़ी वित्तीय हेराफेरी भी शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, ईडी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। खरात के सभी खातों और लेन-देन की जानकारी सामने आ चुकी है। इससे उसकी सभी अवैध संपत्तियों और गलत काम की जानकार उजागर होगी। 

एसआईटी जांच पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा, अब ज्यादा लोग आगे आकर जानकारी दे रहे हैं। लोगों का भरोसा बढ़ा है। अब तक करीब 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एसआईटी पर भरोसा रखें। वह अच्छा काम कर रही है। एसआईटी को लगातार नई जानकारियों मिल रही हैं। वह मामले की पूरी जड़ तक पहुंचने तक जांच जारी रखेगी। 

उन्होंने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त सजा दी जाएगी। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र एक राय है। यह राजनीति से ऊपर का विषय है। उन्होंने यह भी कहा, कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सरकार ऐसे प्रयासों को अहमियत नहीं देगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: