बीकानेर: इस जगह व्यापारी को रास्ते में रोककर पीटा, जेब से हजारों रुपए निकालने का आरोप
बीकानेर: इस जगह व्यापारी को रास्ते में रोककर पीटा, जेब से हजारों रुपए निकालने का आरोप
बीकानेर। बज्जू में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को रास्ते में रोककर पीटा गया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी जेब से 23 हजार 700 रुपए निकाले और गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने चार नामजद समेत 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह ने बताया की खारिया बास, कोलायत के निवासी और बज्जू खालसा में रहने वाले बुधराम पुत्र रिछपाल विश्नोई ने रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह बाजार में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो गाड़ियों में आए लोगों ने उन्हें रोक लिया। बुधराम के मुताबिक, एक गाड़ी में विनोद डारा पुत्र शंकरलाल, प्रमोद पुत्र भाखरराम निवासी भोजासर (फलोदी), सुभाष पुत्र बस्तीराम सींवर और सुखदेव पुत्र मांगीलाल सियाग निवासी खारिया बास समेत 7-8 अन्य लोग थे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और लाठियों से पीटा।
बुधराम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी जेब से 23 हजार 700 रुपए निकाल लिए। उनकी आवाज सुनकर आसपास रहने वाले अनिल और ईमीलाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। रिपोर्ट के अनुसार, बुधराम वहां से घर की ओर जाने लगे तो करीब 10 मिनट बाद आरोपी फिर आए और गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। वह बच निकले। पास के घर में शादी होने से लोगों की आवाजाही बढ़ी तो आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 307 और 189(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ