Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

चाय के खोखे में खून से सना मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने मौके पर बुलाई एफएसएल टीम

rk
1 month ago
चाय के खोखे में खून से सना मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने मौके पर बुलाई एफएसएल टीम


 चाय के खोखे में खून से सना मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने मौके पर बुलाई एफएसएल टीम
 अनूपगढ़। नेशनल हाईवे नंबर 911 पर भौमिक सिटी के सामने स्थित चाय के खोखे पर आज शुक्रवार सुबह 4:30 बजे एक 65 वर्षीय व्यक्ति का खून से सना हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति के बहनोई द्वारा इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी गई।
सूचना मिलने पर एसएचओ ईश्वर जागिड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ जांगिड़ ने बताया कि मृतक पाली राम के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए इसकी सूचना एफएसएल टीम को भी दे दी गई है। मृतक पाली राम मूल रूप से अनूपगढ़ के गांव बांडा कॉलोनी का निवासी था मगर वह पिछले 3 सालों से अनूपगढ़ में अपनी बहन के पास रहता था और चाय के खोखे पर चाय बनाने का काम करता था। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
एसएचओ ने बताया कि आज अलसुबह किसी राहगीर द्वारा मृतक पाली राम (65) पुत्र बख्ताराम के बहनोई को सूचना दी गई थी कि पाली राम खून से सनी हुई हालत में चाय के खोखे में पड़ा हुआ है। एसएचओ ने बताया कि बहनोई द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो सुबह 4:30 बजे वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि मृतक जिस बिस्तर पर सो रहा था वह पूरी तरह से खून से सना हुआ था और जमीन पर भी खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और इसकी सूचना मृतक के बेटों को भी दे दी गई है।
पिछले तीन सालों से परिवार से रह रहा था अलग
एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मूल रूप से गांव बांडा कॉलोनी के निवासी है। वह पिछले तीन सालों से अपने परिवार से अलग अनूपगढ़ में अपनी बहन के पास रह रहा है और मृतक पाली राम नेशनल हाईवे पर तीन सालों से चाय के खोखे में चाय बनाने का काम करता था और रात के समय में वह इसी खोखे में सोता था।
एसएचओ ने बताया कि अभी तक पाली राम की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।  

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: