शहर के इस थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे पर झुलता मिला पुलिसकर्मी का शव
शहर के इस थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे पर झुलता मिला पुलिसकर्मी का शव
बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में गुरुवार को एक पुलिसकर्मी का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसारगुरुवार सुबह थर्ड बटालियन के क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी का शव ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सेवादार मौके पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।फिलहाल पुलिसकर्मी की पहचान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खडग़ावत सहित असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौजूद रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ