बच्चे कर रहे थे माता-पिता का इंतजार, जब एक साथ घर पहुंचा शव, मच गया कोहराम
बच्चे कर रहे थे माता-पिता का इंतजार, जब एक साथ घर पहुंचा शव, मच गया कोहराम
सादुलपुर (चूरू). करीब एक दशक से ईंट भट्टों पर मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करने वाले पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अपने माता पिता का बच्चे घर मे इंतजार कर रहे थे, लेकिन माता पिता के शव जब घर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। शहर के वार्ड नंबर-36 के लोग गमगीन हो गए। रात के अंधेरे में सन्नाटा पसर गया। सोमवार को जब दोनों पति-पत्नी की एक साथ घर से अर्थी निकली तो हर आंखें नम थी। रोते बिलखते बच्चों को और परिजनों को मोहल्ले के लोग और महिलाएं सांत्वना देते स्वयं भावुक हो गए।
शाम प्रतिदिन की तरह गांव किशनपुरा के पास स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर वार्ड नंबर-36 निवासी अशोक कुमार रैगर उम्र 41 वर्ष तथा उसकी पत्नी पूजा उम्र 38 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। तभी सिद्धमुख-पुलिया के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक ट्रेलर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चूरू रेफर किया गया था। लेकिन उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई। मृतक दम्पति एक पुत्र और तीन पुत्रियों के माता-पिता थे। पुत्र सबसे छोटा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ