Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में पेड़ से लटके मिले ननद-भाभी के शव का मामला, पिता ने इन पर लगाया गला दबाकर मारने का आरोप

rk
3 months ago
बीकानेर में पेड़ से लटके मिले ननद-भाभी के शव का मामला, पिता ने इन पर लगाया गला दबाकर मारने का आरोप

बीकानेर में पेड़ से लटके मिले ननद-भाभी के शव का मामला, पिता ने इन पर लगाया गला दबाकर मारने का आरोप

बीकानेर। ननद-भाभी ने वन-विभाग की नर्सरी में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके देखे तो चौंक गए। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा और मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी का रविवार रात 8 बजे का है। सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि पारिवारिक मामले के चलते ही दोनों ने सुसाइड किया है। दोनों की पहचान रत्नी देवी नायक (19) भाभी और माया नायक ननद (20) निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान दे दी।

वहीं रतनी देवी के पिता पिता राजेंद्र कुमार नायक ने सोमवार को एफआईआर में बताया- बेटी रतनी देवी का विवाह 4 मई 25 को सुनील पुत्र रामलाल नायक के साथ किया था। 15-20 दिन पहले रतनी देवी ने बताया कि उसका पति सुनील, सास रोशनी देवी, ससुर रामलाल नायक, देवर सूर्यप्रकाश नायक बेटी के साथ लड़ाई करते हैं।

आरोप है कि आरोपी सुनील, रामलाल, सास रोशनी देवी व अन्य ने एक राय होकर मेरी पुत्री रतनी देवी का गला दबा कर मार दिया तथा उसे पेड़ से फंदा लगाकर लटका दिया ताकि सबको आत्महत्या लगे।

मामला घरेलू विवाद से जुड़ा

प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? परिजनों से पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: