Khulasa Online
Breaking
• महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का बताएगा कारण

rk
2 months ago
अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का बताएगा कारण

अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का बताएगा कारण 

पुणे। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार जिस लेयरजेट चार्टर प्लेन में सवार थे, उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने इसकी पुष्टि की है। ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर है।

इसकी जांच की जाएगी ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि दिल्ली से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और मुंबई स्थित DGCA की टीमें घटनास्थल पर गई थीं।

इससे पहले दिन में, DGCA के अधिकारी और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने हादसे को लेकर बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

अजित पवार का प्लेन बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में डिप्टी CM, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफसर, एक अटेंडेंट, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शम्भावी पाठक, कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

अजित पवार VSR वेंचर्स कंपनी की लेयरजेट 45 प्लेन सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। लगभग 8:45 बजे प्लेन क्रैश हो गया। पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने होमटाउन बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: